Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अंतर्राज्यीय गैंग के दो सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, चांडिल निवासी गैंग का सरगना अबतक फरार

सरायकेला – खरसवां : जिले के कपाली टीओपी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। कपाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गत 31 दिसंबर की रात को कपाली से एक ट्रक को चोरी कर पश्चिम बंगाल ले जाया गया। जहां स्क्रैप टाल में ट्रक को काटकर उसके सारे पार्ट पुर्जे अलग कर दिए गए। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना अबतक फरार चल रहा है। सरगना चांडिल निवासी बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि 31 दिसंबर की रात को कपाली टीओपी चौक के समीप 709 मॉडल की एक ट्रक खड़ी थी। स्थानीय ट्रक मालिक हीरो ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को वह अपने ट्रक को झांकने आया तो ट्रक गायब था। हीरो को लगा शायद उसका चालक ट्रक को मरम्मत करवाने ले गया है। लेकिन अगले दिन एक जनवरी की सुबह तक ट्रक और उसके चालक श्रवण कालिंदी का अता पता नहीं चला। इसके बाद ट्रक मालिक हीरो ने आशंका जाहिर करते हुए कपाली पुलिस से मामले की शिकायत की। ट्रक मालिक के शिकायत के आधार पर टीओपी प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता टीम का गठित कर मामले की तफ्तीश में जुट गए।

पुलिस ने ट्रक चालक श्रवण कालिंदी के मोबाइल नंबर को ट्रैक किया तथा उसके लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम उसकी तलाश में रवाना हुई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के अड़सा में छापेमारी की, जहां ट्रक चालक श्रवण कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन स्क्रैप माफियाओं ने ट्रक को काटकर कबाड़ी बना दिया था। ट्रक के एक – एक पार्ट पुर्जे को काटकर अलग दिया था। कई पार्ट पुर्जे को बेच दिया गया है।

कपाली से ट्रक चोरी कर बंगाल ले गया और स्क्रैप टाल में कटिंग कर पार्ट – पुर्जे अलग कर दिया

घटना के संबंध में ओपी प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बलरामपुर के हनुमान गली निवासी श्रवण कालिंदी कपाली में रहकर ट्रक चालक का काम करता था। इस दौरान 31 दिसंबर को मौका पाकर कपाली निवासी हीरो नामक व्यक्ति के ट्रक को चोरी कर पश्चिम बंगाल के अडसा में स्क्रैप टाल तक पहुंचाया। पुलिस टीम ने चालक श्रवण कालिंदी के मोबाइल लोकेशन पर छापेमारी की। जहां से श्रवण कालिंदी को गिरफ्तार किया गया। ट्रक की चोरी में सहयोग करने वाले कपाली के जाकिर नगर निवासी मो० नियजुद्दीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, पुलिस टीम की भनक लगते ही स्क्रैप टाल का माफिया आकाश अंसारी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस ने बताया कि स्क्रैप टाल का सरगना आकाश अंसारी चांडिल के सिकली का निवासी हैं। जो कि पश्चिम बंगाल के अड़सा में अवैध स्क्रैप टाल का संचालन कर रहा था। आकाश अंसारी चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अपने सहयोगियों की मदद से चोरी के वाहनों को पश्चिम बंगाल स्थित टाल में स्क्रैप कटिंग कर बेचने का काम कर रहा था। प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना आकाश अंसारी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा और साथ ही इस गैंग के सभी सदस्यों की जानकारी ली जा रही हैं, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

 

 

Seraikela-Kharswan: Kapali TOP Police of the district has achieved great success. Kapali police have arrested two members of the inter-state thieves gang. It is said that on the night of December 31 last, a truck was stolen from Kapali and taken to West Bengal. Where the truck was cut in the scrap yard and all its parts were separated. The police have arrested two miscreants in this case, while the leader of the interstate gang is still absconding. The kingpin is said to be a resident of Chandil.

It is said that on the night of December 31, a 709 model truck was parked near Kapali TOP Chowk. Hero, a local truck owner, told that on the night of 31st December, when he came to check his truck, the truck was missing. Hero thought that perhaps his driver had taken the truck for repairs. But the whereabouts of the truck and its driver Shravan Kalindi were not known till the morning of January 1, the next day. After this, the truck owner Hero expressed apprehension and complained about the matter to the Kapali police. On the basis of the complaint of the truck owner, TOP in-charge Sunil Kumar Gupta formed a team and started investigating the matter.

Police tracked the mobile number of truck driver Shravan Kalindi and based on his location, the police team went in search of him. Based on the mobile location, the police raided Adsa in West Bengal, where truck driver Shravan Kalindi was arrested. But the scrap mafia had cut the truck into scrap. Each and every part of the truck was cut apart. Many parts have been sold.

Stolen the truck from Kapali and took it to Bengal and cut it into scrap and separated the parts.

Regarding the incident, OP in-charge Sunil Kumar Gupta said that Shravan, a resident of Hanuman Gali, Balrampur, West Bengal, used to work as a truck driver while living in Kalindi Kapali. During this, on December 31, after getting a chance, the truck of a person named Hero, a resident of Kapali, was stolen and taken to the scrap yard in Adasa, West Bengal. The police team raided the mobile location of driver Shravan Kalindi. From where Shravan Kalindi was arrested. Mo. Niyazuddin, a resident of Zakir Nagar, Kapali, who cooperated in the theft of the truck, has also been arrested by the police. But, as soon as the police team got a clue, the scrap dealer Akash Ansari ran away. The police are conducting raids to arrest him.

Police said that the mastermind of the scrapyard, Akash Ansari, is a resident of Chandil’s Sikli. Which was operating illegal scrap toll in Adsa, West Bengal. Akash Ansari, with the help of his associates in the Chandil sub-division area, was selling stolen vehicles by scrap cutting in Tall, West Bengal. In-charge Sunil Kumar Gupta said that Akash Ansari, the mastermind of the inter-state gang, will soon be caught by the police and also the information of all the members of this gang is being taken, they will also be arrested soon.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *