गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ समारोह में शामिल होंगे सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, छोटी किराना दुकान के मालिक
डेस्क : भारत दो दिन बाद 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राजपथ का नाम कर्तव्यपथ करने के बाद पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम को केंद्र सरकार बेहद खास बनाना चाहती है। इसे भव्य बनाने के लिए कार्यक्रमों की कई नई श्रंखलाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना और कर्तव्य पथ के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह देखने का मौका नहीं मिलता, उनके लिए विशेष प्रयास किया गया है। इस वर्ष फिर से सभी क्षेत्रों के लोगों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है।
विशेष आमंत्रित लोगों में 1000 लोग शामिल होंगे। इसमें सेंट्रल विस्टा परियोजना के कार्यकर्ता, कर्तव्य पथ का रखरखाव करने वाले, सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, छोटी किराना दुकान के मालिक, दूध-बूथ कार्यकर्ता और स्कूल बैंड प्रतियोगिता फाइनलिस्ट की आठ टीमें शामिल हैं।
Desk: India will celebrate its 74th Republic Day two days later on January 26. The central government wants to make this program, which is being held for the first time after renaming Rajpath as duty, very special. Many new series of programs will be organized to make it grand. At the same time, this time the workers of Central Vista Redevelopment Project and Duty Path have been specially invited to participate in the Republic Day celebrations. A senior Defense Ministry official gave information about this. He told that special efforts have been made for those who do not get a chance to see the Republic Day celebrations. This year again people from all walks of life have been invited for the Republic Day celebrations on the duty path.
1000 people will attend the special invitees. It includes eight teams of Central Vista project workers, duty path maintainers, vegetable vendors, rickshaw pullers, small grocery shop owners, milk-booth workers and school band competition finalists.
