झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज:एक और दो फरवरी के बाद बढ़ सकती है ठंड, झारखंड के इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल
झारखंड के उत्तरी हिस्से में अचानक तापमान गिरेगा। यह गिरावट 4 से 6 डिग्री के बीच होगी इन हिस्सो में पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा जैसे जिले शामिल हैं। राज्य के इन हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आयेगा। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा, मौसम इन इलाकों में एक बार फिर करवट लेगा। इन इलाकों के अलावा राज्य के मध्य भाग में रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, गुमला और बोकारो शामिल है, जबकि दक्षिणी भाग में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला है।
फिर करवट लेगा मौसम
झारखंड के कई इलाकों में मौसम के फिर करवट लेने की संभावना जतायी गयी है। राजधानी रांची में मौसम सामान्य की तरफ बढ़ रहा है। 30 जनवरी को रांची की सुबह घना कोहरा नजर नहीं आया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आने का कारण निम्न दबाव का असर रहा। बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर में बन रहे निम्न दबाव का असर देखने को मिल रहा। पूरब से आ रही हवा के कारण न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आई। जबकि अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज
झारखंड में पिछले 24 घंटे के मौसम को देखें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 11.5, जमशेदपुर का 15.5, डालटनगंज का 8.9, बोकारो का 9.5, चाईबासा का 15.8, देवघर का 9.5, गिरिडीह का 9.4, खूंटी का 10.2 और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार रांची में 1 और 2 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है । 1 और 2 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य की तरफ बढ़ेगा।
There will be a sudden drop in the temperature in the northern part of Jharkhand. This fall will be between 4 to 6 degrees. These parts include districts like Palamu, Garhwa, Latehar, Lohardaga and Chatra. The effect of western disturbance will be visible in these parts of the state. Dr. Abhishek Anand, scientist of Indian Meteorological Department, Ranchi said, the weather will once again turn in these areas. Apart from these areas, the central part of the state includes Ranchi, Bokaro, Ramgarh, Khunti, Gumla and Bokaro, while the southern part includes East Singhbhum, West Singhbhum and Seraikela.
the weather will turn again
In many areas of Jharkhand, there is a possibility of the weather taking a turn again. The weather is moving towards normal in the capital Ranchi. Dense fog was not visible in the morning of 30 January in Ranchi. The effect of low pressure was the reason for the minimum temperature not decreasing in many districts. The effect of the low pressure being created in the Andaman Sea of the Bay of Bengal is being seen. Due to the wind coming from the east, the minimum temperature did not decrease. While a further increase of 2 to 3 degree Celsius is expected in the next two days.
How was the weather pattern in the last 24 hours
Looking at the weather of Jharkhand during the last 24 hours, the weather remained dry in the state. The highest maximum temperature of 31.0 °C was recorded at Chaibasa and the lowest minimum temperature of 7.7 °C was recorded at Ramgarh. Ranchi recorded a minimum temperature of 11.5, Jamshedpur 15.5, Daltonganj 8.9, Bokaro 9.5, Chaibasa 15.8, Deoghar 9.5, Giridih 9.4, Khunti 10.2 and Simdega 12.2 degrees Celsius.
how will the weather be
According to the Meteorological Department, there may be a decrease of 3 to 4 degree Celsius in the minimum temperature in Ranchi on February 1 and 2. According to the Meteorological Department, the minimum temperature is likely to be around 14 degree Celsius on January 30 and 31. The minimum temperature is expected to be around 11 degree Celsius on February 1 and 2. During this, the sky is expected to remain clear and the weather to remain dry. The weather will move towards normal in most parts of the state.
