Categories

Recent Posts

October 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रांची में नये साल के जश्न की तैयारी:कहां मनाएं नया साल, कितना होगा खर्च, क्या – क्या मिलेगी सुविधा ?

रांची में नये साल के जश्न की तैयारी जोरों पर है। कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप नये साल में जश्न की तैयारी के लिए ऐसी ही जगहों की तलाश में हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ, परिजनों के साथ शानदार तरीके से जश्न मनाते हुए नये साल का स्वागत कर सकें तो आइये हम आपको बताते हैं कि रांची में कहां जश्न की कैसी तैयारी है और आपको कितने पैसे जेब से निकालने होंगे।

डीजे की धुन में झूमे
रांची के ग्रीका में डीजे के धून पर आपको नचाने की पूरी तैयारी है। नयी दिल्ली से अहसास बैंड रांची आ रहा है और कोलकाता से डीजे स्नेहा भी इस जश्न के रंग में और रंग भरेंगी। इसके अलावा भी कई तरह के आयोजन होंगे जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। .
कितना लगेगा पैसा
जेंट्स स्टैग इंट्री चार्ज 4,000,
फीमेल स्टैग 3,000
कपल चार्ज 6,500 रुपये है.
रात आठ बजे कार्यक्रम शुरू होगा.

सुपरस्टार अक्षरा सिंह के साथ नये साल का जश्न

रांची के कांके रिसोर्ट में 31 दिसंबर की रात अक्षरा सिंह की शानदार प्रस्तुति होगी। भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह और गायक अल्ताफ राजा एक साथ होंगे। इसके साथ ही अरिंदम चक्रवर्ती लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इस कार्यक्रम को और मदहोश बनायेगा डीजेएएस और एंजलएं द बैंड।

कितना लगेगा पैसा
कपल इंट्री चार्ज 4,000 रुपये
फीमेल स्टैग चार्ज 2,000 रुपये है।

लाइव म्यूजिक
मोरहाबादी स्थित पार्क प्राइम में लाइव म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे, साथ ही नये साल के जश्न के साथ शानदार भोजन जिसमें मल्टी कुजीन बुफे के साथ होगी।

कितना लगेगा पैसा
जेन्स इंट्री 999
बच्चों के लिए 549 रुपये इंट्री चार्ज है.
टैक्स अतिरिक्त लगेगा.

डीजे सुकेतू
रांची के जिमखाना क्लब में नये साल को और शानदार बनाने की तैयारी लंबे समय से चल रही है। शानदार सजावट के साथ शानदार म्यूजिक। नये साल की शुरुआत डीजे सुकेतू के साथ कर सकेंगे सेलिब्रेशन रात आठ बजे शुरू होगा. लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था रहेगी। जिमखाना क्लब में सदस्यों की इंट्री है।

थ्रीलिंग डीजे और बैंड के परफॉरमेंस
होटल ली लैक में भी नये साल के जश्न को शानदार बनाने की तैयारी है। नये साल का स्वागत थ्रीलिंग डीजे और बैंड के परफॉरमेंस के साथ होगा।

कितना लगेगा पैसा
कपल इंट्री का शुल्क 6999 रुपये है.
फैमिली के साथ स्टैग इंट्री 4000
किड्स इंट्री फीस 2500 रखी गयी है.

होटल रेडिशन ब्लू
होटल रेडिशन ब्लू जश्न की शानदार तैयारी कर रहा है। ग्रैंड बॉल रूम में ड्रामेबाज बैंड के साथ जश्न का खुमार चढ़ेगा। डांस फ्लोर के साथ-साथ अनलिमिटेड प्रीमियम बेवरेजेज और लाविश बुफे रहेगा।
वाटर फ्रंट में गाला डिनर का आनंद ले सकते हैं.
सैक्सोफोन, फ्लूट आर्टिस्ट, बेली डांस मौजूद होगा।
लाइव इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक की व्यवस्था की गयी है. सेलिब्रेशन का आगाज रात आठ बजे होगा.

कितना लगेगा पैसा
स्टैग चार्ज 6499,
कपल चार्ज 12,999 रुपये,
पांच से 14 साल के बच्चों के लिए 3,250 रुपये निर्धारित ह.

फायर शो और दिल्ली का डीजे
स्काई स्कैप बार एंड लाउंज में नये साल के जश्न में शामिल हो सकते हैं ।यहां डीजे शो, ओपन डांस फ्लोर, म्यूजिक होगा।
कितना लगेगा पैसा
कपल इंट्री 6000,
मेल स्टैग 4000
फीमेल स्टैग 3000 रुपये है.
अनलिमिटेड वेज और नॉन वेज फूड का लें मजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed