Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाए सरकार की योजनाएं,, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

जिला समाहरणालय सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति की बैठक हुई इसमें प्रभारी मंत्री ने क्रमवार विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया मंत्री ने कहा कि जिले के विकास की पथ पर ले जाना है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ी विकास योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई,ईचागढ की विधायक सविता महती ने विद्युत , पेयजल, सड़क सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया इसके समाधान का आग्रह प्रभारी मंत्री से किया जिला स्तर की योजनाओं को पूर्ण करने व राज्य स्तरीय योजनाओं को विभागों से संबंध स्थापित कर निष्पादन कराने को कहा बैठक में डीसी रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर गिरिजा शंकर, आइटीडीए निदेशक संदीप कुमार दीराईबुरु, एसडीओ सरायकेला राम कृष्ण कुमार, एसडीओ चांडिल रंजीत लीहरा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

A meeting of the District 20-Point Program Implementation Committee was held under the chairmanship of Minister in-charge of 20-point program Banna Gupta at the District Collectorate Auditorium. In the meeting Kharsawan MLA Dashrath Gagrai, Ichagarh MLA Savita Mahti discussed problems including electricity, drinking water, roads and other problems. Informed, urged the minister in-charge to complete the district level plans and get the state level plans executed by establishing relations with the departments. Kumar, Additional Municipal Commissioner Adityapur Girija Shankar, ITDA Director Sandeep Kumar Diraiburu, SDO Seraikela Ram Krishna Kumar, SDO Chandil Ranjit Lehra and other officials were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *