*सरायकेला ::जगन्नाथपुर में “पर्यावरण सुरक्षा एवम आर्थिक आजादी ” विषयक पर हुई गोष्ठी*
सरायकेला प्रखण्ड के मुरुप पंचायत अन्तर्गत जगन्नाथपुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन में ” रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी सह समाजसेवी नागेश्वर प्रधान के अगुवाई पर “पर्यावरण सुरक्षा एवम आर्थिक आजादी ” विषयक पर आज एक गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान ने की। इस अवसर पर माई फ्यूचर लाइफ प्राइवेट लिमिटेड रांची के मनेजिंग डायरेक्टर राजेश महतो ने बताया कि हमारे कंपनी देश में पर्यवरण सुरक्षा , जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को संतुलित करने के साथ साथ किसानों की आय में वृद्धि करने के उदेशय से वृक्षरोपण एवम ओर्गेनिक खेती की शुरूआत की है। आगे कहा कि धरती को बचना है तो हमें एक कदम आगे बढाना होगा और वृक्षारोपण करना होगा। वृक्षारोपण से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ साथ किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगी। इस गोष्टी में अंजीर, आम, कटहल ,नींबू आदि के पौधे की ऑर्गेनिक खेती करने विधि बताए गए। कीमती लकड़ी मोग्नि के पौधे के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर जगन्नाथपुर के ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान,शंभुनाथ प्रधान, भागीरथी प्रधान, नागेश्वर प्रधान, जगबंधु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, विष्णु प्रधान,घनश्याम प्रधान, राजेंद्र प्रधान, मुकेश प्रधान, महेश ग्वाला, मकरध्वज प्रधान, सीताराम मंडल, सागर प्रधान, बसुदेव प्रधान, सुमन प्रधान आदि लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा हेतु संकल्प लिए।
A seminar on “Environmental Safety and Economic Freedom” was held under the leadership of retired railway employee cum social worker Nageshwar Pradhan in the primary school building located in Jagannathpur village under Murup Panchayat of Seraikela block, which was presided over by village head Arjun Pradhan. Rajesh Mahato, Managing Director of Future Life Pvt Ltd Ranchi, said that our company has started tree plantation and organic farming with the aim of increasing the income of the farmers along with environmental protection, balancing the effects of climate change in the country. If we want to save the earth, then we have to take a step forward and plant trees. Plantation will provide protection to the environment as well as economic benefits to the farmers. In this article, the method of organic farming of fig, mango, jackfruit, lemon etc. Told. Information was also given about the precious wood Mogni plant. On the occasion, the village head of Jagannathpur, Arjun Pradhan, Shambhunath Pradhan, Bhagirathi Pradhan, Nageshwar Pradhan, Jagbandhu Pradhan, Jagannath Pradhan, Hemsagar Pradhan, Vishnu Pradhan, Ghanshyam Pradhan, Rajendra Pradhan, Mukesh Pradhan, Mahesh Gwala, Makardhwaj Pradhan, Sitaram Mandal, Sagar Pradhan, Basudev Pradhan, Suman Pradhan etc. people took pledge for environmental protection.
