Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पटमदा के प्रोजेक्ट महिला उच्च विद्यालय में वृहत पौधरोपण सह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनांक 12/08/2023 को पर्यावरण पहल के द्वारा पटमदा के प्रोजेक्ट महिला उच्च विद्यालय में वृहत पौधरोपण सह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 100 औषधीय पौधे और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन श्री मनोज कुमार सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भा ज पा नेता मुचीराम बावरी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रयम में औषधीय पौधे संजय अग्रवाल जी के द्वारा दिये गए और राही ट्रस्ट के द्वारा बच्चियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। औषधीय पौधे और फलदार पौधों में लेमन ग्रास, इलाइची, निम्बू, अजवाइन, पान, गिलोय, पत्थरचट्टा, आमला, अपराजिता, कदम, अमरूद , आम, कुसुम , पीपल, केला और बरगद के पेड़ लगाए गए।

कार्यक्रम की शुरुवात बच्चों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत कर के किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका झा जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल की सभी बच्चीयों में खेद कूद की अपार प्रतिभा है साथ ही उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम भी है। बच्चियों ने प्रदर्शनी में बांस से बने गुलदस्ते,झाड़ू, सोहराई पेंटिंग, मिथिला पेंटिंग, स्वछ-बिन,अमृत कलश जैसे पर्यावरण अनुकूल चीजों को रखा है। विशिस्ट अतिथि मुचिराम बावरी जी ने कहा कि प्रकृति अभी यदि थोड़ी बची है तो देश के गांव में है। शहर में तो हम सभी ने पर्यवरण का नाश विकास के नाम पर किया है। पर्यावरण पहल ने जागरूकता अभियान को ले कर जो जनमानस को पर्यावरण हनन की तस्वीर दिखाने का कार्य किया है उसमे हम सभी को उनका सहयोग करना चाहिए क्योंकि यदि हम अभी भी सजग नही हुए तो शायद प्रकृति हमे भविष्य में बड़ा घाव दे सकती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सिंह जी ने कहा कि स्कूल की सभी बच्चीयों को पर्यावरण के विषय पर जानकारी इक्कठी करनी चाहिए , साथ ही अपने गांव में जा कर इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। बच्चीयों से संवाद के दौरान उन्होंने पूछा कि यदि हम 10 मिनट के लिए हवा को रोक दिया जाए तो क्या होगा। सभी का एक ही जवाब था – हम मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 16 अरब पेड़ काटे जा रहे हैं और लगाय जाते है लगभग 2 अरब। यानी कि भविष्य में कार्बन डाइऑक्साइड की ज्यादा मात्रा होना तय है जो हमारे आने वाले पीढ़ी के मृत्यु का कारण बनेगी। ये हम सभी की जिम्मेदारी है कि अब हम पर्यावरण को बचाने के लिए पहल करें।

कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अमित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल राय, गुरजीत सिंह, अशोक सिंह, विकास साहिनी, मनोज सकुजा, सुनीता सचदेवा, स्कूल के शिक्षक गण एवं स्कूल की 80 बच्चियां उपस्थित रहीं।

।।पर्यावरण पहल।।

संपर्क सूत्र:- 9661167568

 

Today, on 12/08/2023, a massive plantation cum environmental protection awareness program was organized at the Project Women’s High School in Patmada by Environment Initiative, in which about 100 medicinal plants and fruit plants were planted. Mr. Manoj Kumar Singh, Chairman of Khadi Village Industries Commission, East Zone, and BJP leader Muchiram Bawri, as a special guest, were present in the program as the chief guest. In the program, medicinal plants were given by Mr. Sanjay Agarwal and food items were distributed among the girls by Rahi Trust. Among medicinal plants and fruit trees, lemon grass, cardamom, nimbu, ajwain, betel leaf, giloy, stonecrop, amla, aparajita, kadam, guava, mango, safflower, peepal, banana and banyan trees were planted.

The program started with welcoming the guests in a traditional way by the children. The Principal of the school, Mrs. Priyanka Jha, in her address said that all the girls of the school have immense talent in jumping and they also have love for nature. The girls have kept eco-friendly things like bamboo vase, broom, Sohrai painting, Mithila painting, swachh-bin, nectar urn in the exhibition. Special guest Muchiram Bawri ji said that if nature is still a little left then it is in the villages of the country. In the city, we all have destroyed the environment in the name of development. Environment initiative has done the work of showing the picture of environmental abuses to the public through the awareness campaign, because if we are still not aware, nature may give us a big wound in future.

The chief guest of the program Manoj Singh ji said that all the girls of the school should collect information on the subject of environment, as well as go to their village and spread awareness about it. During the conversation with the girls, he asked what would happen if we stopped the air for 10 minutes. Everyone had only one answer – we will die. He said that every year about 16 billion trees are being cut and about 2 billion are planted. That is, it is certain that there will be a high amount of carbon dioxide in the future, which will cause the death of our future generations. it belongs to all of us It is our responsibility to take initiative to save the environment.

The program was coordinated by Amarnath Singh and the vote of thanks was given by Amit Mishra. Mainly Anil Rai, Gurjit Singh, Ashok Singh, Vikas Sahini, Manoj Sakuja, Sunita Sachdeva, teachers of the school and 80 girls of the school were present in the programme.

Environmental Initiatives.

Contact No:- 9661167568

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *