Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बोडाम प्रखंड के मुकरुडीह चौक पर होगी निर्मल महतो की प्रतिमा अनावरण – पूर्व मंत्री

बोडाम प्रखंड के मुकरुडीह चौक पर होगी निर्मल महतो की प्रतिमा अनावरण – पूर्व मंत्री
आज दिनांक 6 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के मुकरुडीह गांव के ग्रामीणों संग पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की बैठक हुई ।बैठक में ग्रामीणों के द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग जो अलग झारखंड राज्य के निर्माणकर्ता बेहतर झारखंड की परिकल्पना की सोच रखने वाले और आजसू नामक आंदोलन को खड़ा करने वाले आजसू के संस्थापक श्रद्धेय वीर शहीद निर्मल महतो जी के आदर्श और उनके विचारों के साथ साथ झारखंड के सभी स्कूलों में वीर शहीद निर्मल दा के संघर्षों और उनके बलिदानी को झारखंडी सिलेबस में शामिल करने का संकल्प को लेकर प्रस्ताव रखा।

साथ ही वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा मुकरुडीह चौक पर लगाने की तैयारी और समीक्षा की गई ।बैठक में बतौर अतिथि श्री सहिस ने बताया की मेरे कार्यकाल में वर्ष 2018 में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का भूमिपुजन हुआ था जिसके बाद चुनावी दौर शुरू हो गया इसके बाद कोविड जैसे महामारी पूरे भारत भर में भयक्रांत मचाया हुआ था लेकिन मुझे अपना किया हुआ वायदा याद है और मुकुरुडीह चौक पर वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण आगामी 25 दिसंबर उनके जन्म जयंती पर किया जाएगा।

 

साथ ही पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने संकल्प लेते हुए कहा की अगर आजसू पार्टी को इस क्षेत्र से पुनः सेवा करने का अवसर मिलता है आप सभी का प्यार आशीर्वाद मिलता है तो निश्चित ही राज्य के सबसे बड़े सभा विधान सभा के भवन में पहली कैबिनेट मीटिंग में इस विषय पर गंभीर चर्चा करूंगा और इस बात का संकल्प लेता हु की शहीद निर्मल दा के सपनो को उनके इतिहास को झारखंडी सिलेबस में शामिल कराने का प्रतिबद्धता रखूंगा , आपके विचार आपके सोच के साथ कदम से कदम मिलाकर वीर शहीद निर्मल दा के सपनो को साकार करूंगा ।

बैठक में मुकरुडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललित हाँसदा,पंचायत समिति प्रतिनिधि अरुण महतो,अनिल चन्द्र महतो,सुभाष महतो आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता आदित्य महतो,मृतुंजय महतो,तरणी महतो,छूटूलाल सिंह,उदय महतो ,परमेश्वर महतो,नेपाल गोप,भोलानाथ महतो,प्रकाश गोप के साथ साथ क्षेत्र के बुद्धिजीवी,समाजसेवी,युवा,महिला एवं अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

Nirmal Mahato’s statue will be unveiled at Mukrudih Chowk of Bodam block – former minister

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *