भारतीय जनतंत्र मोर्चा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा को बिरसानगर पुलिस ने मुख्यमंत्री को कला झंडा दिखाने की आशंका पर किया गिरफ्तार
भारतीय जनतंत्र मोर्चा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा को बिरसानगर पुलिस पुलिस ने लिया कस्टडी में। पुलिस मुख्यमंत्री को कला झंडा दिखाने को आशंका पर गिरफ्तार किया है ।

युवा जिला अध्यक्ष के गिरफ्तारी की सूचना पाकर बड़ी संख्या में भाजमो कार्यकर्ता बिरसानगर थाना पहुंचे. भाजमो नेताओं ने श्री शर्मा को नजरबंद करने के कारण की जानकारी लेने ले लिए थाना प्रभारी से मुलाकात करना चाहा किंतु थाना प्रभारी बिरसानगर थाना में मौजूद नहीं थे।

भाजमो मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने बताया की ऐसी जानकारी मिली की प्रशासन के अनुसार प्रशासन के पास ऐसी सूचना थी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शहर आगमन पर श्री अमित शर्मा द्वारा उनको काला झंडा दिखा कर मुख्यमंत्री का विरोध किया जाना था इसलिए प्रशासन ने उन्हें नजरबंद किया ।
Bharatiya Jantantra Morcha Yuva Morcha District President Amit Sharma arrested by Birsanagar police on suspicion of showing art flag to the Chief Minister
