झारखंड में चक्रवात का असर, अगले दो दिनों तक होगी बारिश
*झारखंड में चक्रवात का असर, अगले दो दिनों तक होगी बारिश*
रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठ रहे चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर झारखंड में दिखने को मिल रहा है. राजधानी रांची में सोमवार (4 दिसंबर) की दोपहर से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला. कल, मंगलवार (5 दिसंबर) की सुबह की शुरूआत हल्की बारिश के साथ हुई. वहीं, आज अहले सुबह से बारिश हो रही है. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ कहर बरपा रहा है. इसका असर तटीय राज्यों पर ज्यादा पड़ेगा. इस च्रक्रवात के कारण दक्षिणी भारत के अधिकतर हिस्सों में और राज्य के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इसका असर से 7 दिसंबर तक बादल छाये रहेंगे. राज्य के दक्षिणी व मध्य भागों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय तूफान मिचौंग की वजह से रांची से दक्षिण भारत जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है.

इसके अलावा विदर्भ के लगभग सभी जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की गई है. मंगलवार को रांची समेत कुछ अन्य जिलों में बारिश के कारण अधिक ठंड महसूस की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 और 7 दिसंबर को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. इस बीच रांची में मंगलवार को छिटपुट बारिश हुई.

7 दिसंबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, मिचौंग’ तूफान के तमिलनाडु के तटों से टकराने के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है. 7 दिसंबर तक बारिश के बाद 8 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा. इस दौरान अनुमान है कि तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी. इसलिए सत्र अवधि के दौरान ठंड बढ़ने की संभावना है.
