Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

सरायकेला :मारवाड़ी युवा मंच अखिल भारत मारवाड़ी महिला समिति अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक पंडित वेदानंद शास्त्री जी ने “भये प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी” आदि पंक्तियों से पूरे माहौल को राममय बना दिया। उन्होंने कहा कि इस जगत में भगवान श्रीराम जैसा दूसरा चरित्र नहीं है। प्रभु श्रीराम की कथा के श्रवण मात्र से ही जीव के तमाम सांसारिक पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए उन्हें पुरुषोत्तम राम कहा गया है। संसार के प्रत्येक प्राणी को भगवान श्रीराम का अनुसरण करना चाहिए।
चल रही राम कथा के तीसरे दिन राम कथा का सुंदर वर्णन करते स्वामी जी ने अपने मुखारबिंद से राम कथा का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का नाम जपने से एवं सत्संग करने से जो लाभ मिलता है, उसके आनंद की कहीं तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की भूमि में मनुष्य का जन्म लेने वाले बड़े सौभाग्यशाली है।

उन्होंने जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीराम गुरु वशिष्ठ द्वारा नामकरण एवं शिक्षा दीक्षा के साथ समस्त विद्याओं में पारंगत होकर गुरु के साथ वापस अयोध्या आ गए। उसी समय महात्मा विश्वामित्र की समाधि से ज्ञात हुआ कि ब्रह्म श्रीराम मनुष्य रुप लेकर अयोध्या के महाराज दशरथ के घर पुत्र रुप में जन्म लिया है। श्रीराम जगत कल्याण के लिए यज्ञ कर शुभाऊ और मारीच राक्षसों का संघार कर जगत की रक्षा करेंगे। उसी उद्येश्य से राम लक्ष्मण दोना भाईयों को राजा दशरथ से मांगकर राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ संपन्न कर आगे मिथिला नगर के लिए चल दिए।

स्वामी जी ने कहा कि भगवान की कृपा से ही आपका शरीर स्वस्थ्य रह सकता है। इसलिए जीवन में भगवान का नाम जपना बहुत आवश्यक है, क्योंकि मनुष्य का जन्म लेने के बाद भी अगर आप भगवान का नाम नहीं लेते हैं, तो आपका जीवन पशु से भी बदतर है।

तीसरे दिन दिन कथा के मुख्य यजमान सीताराम सेक्सरिया मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, युवा मंच के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्षा रेखा सेक्सरिया रविंद्र अग्रवाल बबीता अग्रवाल बिमल चौधरी सविता चौधरी इंद्रा अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सरोज सेक्सरिया केदारनाथ अग्रवाल गौर गोविंद शाह सुषमा चौधरी कविता अग्रवाल एवं काफी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *