खरसावां के कृष्णापुर एवं दलाईकेला पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने किया नेतृत्व
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत भवन सभागार एवं दलाई केला पंचायत भवन सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने मुख्य रूप से उपस्थित थे। दोनों पंचायत भवन में कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में मंगल सिंह सीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चला रही है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन किसान सम्मन निधि माध्यम से साल में 6 हजार रुपए डी बी टी के माध्यम से किसानों को सहायता राशि और अगले 5 वर्ष तक मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शौचालय योजना लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री जी का जन कल्याणकारी योजना पूरी विश्व में डंका बज रहा है।

हर घर नल योजना प्रधानमंत्री ने विशेष कर महिलाओं के लिए ड्रोन योजना में महिलाओं को फ्री प्रशिक्षण देकर खेती के लिए बहुत ही उपयोग काम के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण के पश्चात महिलाओं को ड्रोन वितरण किया जाएगा। मौके पर सीय ने कहा कि प्रधान प्रधानमंत्री द्वारा बहुत सारी जनकल्याणकारी योजना चलाई जा रही है योजना का अधिक से अधिक महिलाओं पुरुष लाभ लें भारत सरकार द्वारा हर वर्ग और तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाई गई है इस संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कृष्णापुर पंचायत के ग्रामीण महिलाओं युवा एवं पुरुष, दलाई केला पंचायत भवन सभागार में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
