Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*झारखंड का ‘आदिवासी’ खिलाड़ी, जिसे गुजरात टाइटंस ने करोड़ों में खरीदा; कौन हैं रॉबिन मिन्ज *

आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2024) के लिए दुबई में मंगलवार 19 दिसंबर को कई खिलाड़ियों पर बोली लगी. कुछ खिलाड़ी करोड़पति बने तो कुछ अनसोल्ड ही रह गए. झारखंड का एक ऐसा ही ‘आदिवासी’ खिलाड़ी भी ऑक्शन लिस्ट में था, जिसे पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने करोड़पति बना दिया. रॉबिन मिन्ज (Robin Minz) नाम का ये खिलाड़ी ऑक्शन में 3.6 करोड़ रुपये लेकर गया.

स्टार्क और पैट कमिंस ने रचा इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी रिकॉर्ड टूटने और इतिहास रचने का गवाह बनी. ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2 खिलाड़ी तो जैसे चैंपियन बने. दिग्गज पेसर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और वनडे विश्व चैंपियन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने लीग के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी डील हासिल की. स्टार्क को 24.75 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा. इसके साथ ही कई अनकैप्ड खिलाड़ी भी करोड़पति बन गए. इनमें झारखंड के प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिन्ज भी शामिल हैं, जिन्हें गुजरात टाइटन्स ने 3.6 करोड़ रुपये की भारी रकम पर अपने साथ जोड़ा.

बने पहले आदिवासी

झारखंड के गुमला के रहने वाले 21 साल के रॉबिन मिन्ज ने करोड़ों रुपये का आईपीएल अनुबंध हासिल किया और वह ऐसा करने वाले राज्य के पहले आदिवासी क्रिकेटर भी बने. जून 2023 में एक इंटरव्यू में रॉबिन ने खुलासा किया कि वह 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं और खेल के प्रति जुनूनी हैं. उनके पिता रिटायर्ड आर्मी मैन हैं, जो फिलहाल एक गार्ड के रूप में काम करते हैं.

अभी फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी नहीं खेले

रॉबिन मिन्ज ने 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूरी तरह से क्रिकेट की ओर रुख कर लिया. इस साल की शुरुआत में जुलाई में मुंबई इंडियंस के यूके दौरे के लिए उनकी तलाश की गई थी. हालांकि उन्हें अभी प्रथम श्रेणी में पदार्पण करना बाकी है, लेकिन वह पहले ही राज्य की अंडर-19 और अंडर-25 टीमों की कप्तानी कर चुके हैं. उनके पिता ही उनके शुरुआती कोच भी हैं जो रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर कार्यरत हैं.

Bidding was held on many players for the next season of IPL (IPL 2024) in Dubai on Tuesday 19 December. Some players became millionaires while some remained unsold. One such ‘tribal’ player from Jharkhand was also in the auction list, who was made a millionaire by former champion Gujarat Titans. This player named Robin Minz went for Rs 3.6 crore in the auction.

Starc and Pat Cummins created history

The Indian Premier League (IPL) 2024 auction witnessed records being broken and history being created. Two players of the Australian team became champions. Veteran pacer Mitchell Starc and ODI world champion captain Pat Cummins got the most expensive deal ever in the history of the league. Starc was bought by Kolkata Knight Riders (KKR) for Rs 24.75 crore while Sunrisers Hyderabad (SRH) bought Pat Cummins for Rs 20.50 crore. Along with this, many uncapped players also became millionaires. These also include Jharkhand’s talented wicketkeeper-batsman Robin Minz, who was signed by Gujarat Titans for a huge sum of Rs 3.6 crore.

became the first tribal

21-year-old Robin Minz, resident of Gumla, Jharkhand, won an IPL contract worth crores of rupees and also became the first tribal cricketer from the state to do so. In an interview in June 2023, Robin revealed that he has been playing cricket since the age of 8 and is passionate about the game. His father is a retired army man, who currently works as a guard.

Haven’t even played first class cricket yet

After completing 10th class, Robin Minz completely turned to cricket. Earlier this year, he was scouted for Mumbai Indians’ UK tour in July. Although he is yet to make his first-class debut, he has already captained the state’s Under-19 and Under-25 teams. His father is also his initial coach who works at Birsa Munda Airport in Ranchi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *