Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के सिमला और बुरुडीह पंचायत पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन खरसावां की तीन पंचायतों में किया गया। यह अभियान खरसावां पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ सिमला और बुरुडीह पंचायत मैं भी चला जहां ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं से रुबरु कराया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए खरसावां जयपुर विधायक मंगल सिंह सीय ने कहा कि हमारी सरकार परिवार के सदस्यों के तरह आपकी चिंता कम करने का प्रयास कर रही है।

क्षेत्र के लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं 2047 में देश विकसित होकर रहेगा इस विचार को लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्रीय बनाने का सपना देखा है। विकसित भारत की संकल्पना के साथ रथ निकाले जा रहा है। इसमें गरीब लोगों के लिए जितने भी सेवाएं उपलब्ध है जैसे कृषि स्वास्थ्य आदर सहित अन्य सेवाएं उनके द्वारा तक शत प्रतिशत पहुंचने का अभियान प्रयास किया जा रहा है। यह रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाएगा जहां 17 प्रकार के विभागीय सेवाएं का स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी के साथ सेवा प्रदान की जाएगी उन्होंने सभी लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की वही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से हर नागरिक को फायदा होगा सरकार की योजनाएं जरूर मदों और वंचितों की मदद के लिए बनाई गई है।

इसका लाभ जरूर लें विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत पीएम गरीब कल्याण योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पीएम उज्जवला योजना पीएम विश्वकर्म योजना पीएम किसान सम्मन निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड हर घर नल जल जीवन मिशन सहित अटल पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई इस दौरान ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई इस । विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ आज खरसावां प्रखंड के 13 पंचायत का समापन बुरुडीह पंचायत में हुआ। इस अवसर पर खरसावां के विधायक मंगल सिंह सोय, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया विशुलाल माझी, मुखिया रीयबारी माझी, महिला प्रवेक्षक प्रिया कुमारी, बीटीएम अनिल सिंह, ग्राम प्रधान खालिद खान, ग्राम प्रधान शाम्बी राउत, सांसद प्रतिनिधि सुशील सारंगी, नीलकंठ नायक, प्रवीण सिंह देव, गुरबारी माझी, लाल सिंह हेंब्रम, राजाराम महतो सहित सरकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *