Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के मारवाड़ी धर्मशाला में श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा संजय मेडिकल के सहयोग से शनिवार को मेगा स्वास्थ्य जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का हुआ आयोजन

सरायकेला स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा संजय मेडिकल के सहयोग से शनिवार को मेगा स्वास्थ्य जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के संयोजक आशुतोष चौधरी ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में कुल 170 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई. इसमें 40 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए. चयनित मरीजों का पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया में 29.12.23 को निःशुल्क ऑपरेशन होगा.

इससे पूर्व शिविर का नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह कालुराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, संजय चौधरी डॉ डी.के. गुप्ता मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ महेश हेंब्रम आयुर्वेदिक चिकित्सक
डॉ एस.एम. डेमटा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अभिषेक लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर 21वां स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया. परोपकार को अपना ध्येय मामनेवाले श्री कालुराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर व संजय मेडिकल के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद सह नेत्र जांच कर मोतियाबिंद से ग्रसित 40 मरीजों का निः शुल्क आपरेशन हेतु चयन किया गया। साथ ही शिविर में स्वास्थ्य जांच व निःशुल्क रक्त (रक्त का ग्रुप, ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन) की जांच की गयी। शिविर में मधुमेह, हृदय संबंधी समस्याएं, थायरॉयड विकार, त्वचा रोग, पीठ दर्द, पेट की बीमारियां, हड्डियों से संबंधित समस्याएं, नेत्र रोग, हर्निया अपेंडिक्स सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी बिमारियों के लिए परामर्श और उपचार देने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध थे।

श्री चौधरी ने आमजनो से निवेदन करते हुए कहा है स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे क्योंकि अधिकतर बीमारियां हमारी लाइफ स्टाइल के चलते हो रही है हमारे क्षेत्र के सभी किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से आग्रह है कि अपनी बच्चियों का पोषण पर विशेष ध्यान रखें एवं नियमित तौर पर हिमोग्लोबिन की जांच कराते रहें शिविर में मुख्य रूप से आशुतोष चौधरी दिनेश चौधरी अनमोल चौधरी केशव चौधरी विवेक चौधरी एमपी सरदार एवं काफी संख्या में कालूराम सेवा ट्रस्ट के सदस्य एवं मरीज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *