खरसावां शहीद स्थल में कार्यक्रम को तैयारियों का डीसी और एसपी ने लिया जायजा। शहीद पार्क में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
खरसावां में एक जनवरी 2024 को पारंपरिक तरीके से शहीद दिवस मनाया जाएगा। खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल व भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के क ई मंत्री गण के शहीद पार्क आने की संभावना है।उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहीद पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह , पुलिस उपाधीक्षक सरायकेला व विभिन्न विभागों के कार्यपालिका पदाधिकारी उपस्थित थे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शहीद पार्क के शहीद स्थल, आवागम के लिए अलग अलग गेट, शहीद पार्क के आसपास में साफ सफाई चांदनी चौक आदि पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर 31 दिसंबर तक सभी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त नए शहीद समिति व अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीति रिवाज के तहत पूजा संपन्न कराने की लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Martyrs’ Day will be celebrated in Kharsawan in a traditional manner on January 1, 2024. The Chief Minister of the state, the Governor and the Union Minister of the Government of India along with many ministers of the state are likely to visit Shaheed Park for the Kharsawan Martyr’s Day programme. Deputy Commissioner Ravi Shankar Shukla and Superintendent of Police Dr. Vimal Kumar along with senior officials of the district visited the Shaheed Park. Took stock of the preparations for the proposed programme. During the inspection, Zilla Parishad Chairman Sonaram Bodra, Project Director ITDA, Sub-Divisional Officer Seraikela Parul Singh, Deputy Superintendent of Police Seraikela and executive officers of various departments were present. During the inspection, the Deputy Commissioner inspected the martyr’s place of Shaheed Park, different gates for traffic, After taking stock of the preparations being done for cleanliness around Shaheed Park, Chandni Chowk etc., he directed to complete all the preparations by 31st December. During this, the Deputy Commissioner held a meeting with the New Martyr Committee and other concerned officials and reviewed the preparations made so far. Necessary directions were given to establish mutual coordination and conduct the puja as per local customs in a peaceful environment.
