खरसावां के खूंटपानी में बेसरा ब्रदर्स द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत, प्रखंड खूंटपानी एक दिवसीय बेसरा ब्रदर्स बाँदागुटू बाईहातु फुटबॉल के समापन समाहरोह में मुख्य अतिथि खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह JBKSS सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्या यमुना तियु,मुखिया मालती तियु अतिथि के रूप में आमंत्रित हुए ।मैच का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा फुटबॉल को किक मार कर शुभारंभ किया,फाइनल मैच का मुकाबला मुंडाटांड सिनी सरायकेला वर्सिज बन्दगुटू रूईडी , इस खेल में पेंलांटि शूटआउट के द्वारा मुंडाटांड सिनी सरायकेला ने मैच पर कब्जा किया।

विजेता टीम को 10000 नगद देखकर पुरस्कृत किया गया,उपविजेता टीम को 8000 रुपया नगद देकर पुरस्कृत किया गया, तीसरा और चौथा स्थान को भी 5000 रुपिया पुरस्कृत किया गया, खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा माहली समाज के द्वारा इस खेल का उद्देश्य अपना समाज परंपरा संस्कृति एकता को बचाए रखने के लिए फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया,फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है ,खेल के माध्यम से शरीर और मानसिक संतुलन स्वस्थ रहती है ,खेल के दौरान कैरियर पर भी फोकस करें ताकि भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनकर फुटबॉल के क्षेत्र में अपना देश का नाम भी रोशन करें, नशा जैसे बुराई आदतों को जड़ से खत्म करें नशा इंसान को बर्बाद कर देती है।

विशिष्ट अतिथि यमुना तियु ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल के क्षेत्र में भविष्य को भी संवारने का प्रयास करें, खेल के क्षेत्र में भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन खिलाड़ियों को दिया, मौके पर मुखिया मालती तियु,उप मुखिया शिला बेसरा, कमेटी के अध्यक्ष अनिल बेसरा, सचिव अजित बेसरा, कोषाध्यक्ष जय राम बेसरा,समाज सेवी रूपेश माहली,राजू माहली सरायकेला प्रखंड महामंत्री, रोशन बेसरा समाजसेवी, एवं कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।
