Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, साल की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर|

झारखंड कैबिनेट की इस साल की पहली बैठक आज होने वाली है। बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। आज के बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज रांची में हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव आ सकता है। वहीं रांची स्मार्ट सिटी में होटल ताज को भूमि आवंटित किये जाने का प्रस्ताव भी आयेगा। बताया गया कि हरमू फ्लाई ओवर (3.528 किमी) का निर्माण 487 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह फोर लेन होगा। फ्लाइओवर का निर्माण कांके रोड स्थित एसीबी कार्यालय (राजभवन के पीछे) से कराया जायेगा, जो रातू रोड चौराहा पर एलिवेटेड कॉरिडोर को ऊपर से पार करते हुए सहजानंद चौक तक जायेगा।

फाइव स्टार होटल होगा ताज – स्मार्ट सिटी में ताज ग्रुप द्वारा फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जायेगा। नगर विकास विभाग द्वारा इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के लिए भेजा गया है। बताया गया कि पांच एकड़ जमीन में होटल ताज का निर्माण होगा। यह एक फाइव स्टार होटल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *