Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विकशित भारत संकल्प यात्रा के तहत भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण|

जमशेदपुर। सर्दी के मौसम में कंबल किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा सहारा होता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कम होते तापमान के बीच इसका महत्व और बढ़ जाता है। ठंड के इस मौसम में लोगों को कंबल की ज़रूरत हमेशा महसूस होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में मंगलवार को पूर्व विधायक एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की ओर से हरहरगुट्टू में बढ़ते ठंड के मद्देनजर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

जमशेदपुर के हरहरगुट्टू काली मन्दिर के सामने आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 120 से अधिक बुजुर्ग, विधवा व महिलाओं को कंबल भेंट की गई। इस दौरान कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। सभी ने इसके लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की कोशिशें आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगी। कहा कि हमारे प्रयास से ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को अगर राहत मिल जाए तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती।

कंबल वितरण के दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिप सदस्य सुदीप्तो डे राणा, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, बलराम ठाकुर, मुरारीलाल भालोटीया, ललन पांडे, अरविंद सिंह, विकास भालोटीया , बिट्टू शाह, रंजीत शर्मा, अमर दास समेत अन्य ग्रामीण निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *