स्वच्छता सर्वेक्षण 2023-24 में चाईबासा को विशेष स्थान
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा पुरे भारत वर्ष में चलाये गये स्वच्छता सर्वेक्षण 2023-24 में मिलेनियम सिटी कैटेगरी में झारखंड के अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर तथा नगर पंचायत कैटेगरी में बुन्डु को वांछित योग्यता के आधार पर अवार्ड दिया गया। भवन, नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम में राज्य शहरी विकास अभिकरण, झारखंड के निदेशक अमीत कुमार, उपनिदेशक कृष्ण कुमार, विशेष प्रतिभागी प्रतिभा रानी, प्रशासक, नगर परिषद् चाईबासा, उपप्रशासक, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, कार्यपालक पदाधिकारी बुन्डु के साथ कुल 25 निकायों द्वारा उपस्थिति दर्ज करते हुए अवार्ड प्राप्त किया गया।

शहरी क्षेत्र में साफ सफाई कार्य निरन्तर जारी।सचिव, नगर विकास आवास विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश तथा चाईबासा नगर परिषद् के प्रशासक प्रतिभा रानी से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में नगर परिषद् क्षेत्रान्तर्गत साफ सफाई एवं कचड़ा उठाव कार्य निरन्तर जारी है।विभागीय निदेश के आलोक में एजेन्सी मेसर्स पायोनियर प्रा0 लि0 द्वारा दिन के समय में नगर परिषद् क्षेत्रान्तर्गत डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव, मृत जानवर उठाव, सडक नाली की साफ सफाई इत्यादि कार्य किया जा रहा है।

शहरी क्षेत्र में रात्री समय में भी प्रशासक द्वारा साफ सफाई का कार्य स्वयं सहायता समूह/महिला समिति के सदस्यों को निकाय से भुगतान करते हुए किया जा रहा है। नगर परिषद् के नगर प्रबंधक लुकेश सिंह द्वारा बताया गंदगी रहने से कई तरह की बिमारियों के उत्पन्न होने का डर बना रहता है। स्वच्छ भारत मिशन योजना तथा निकाय के कर्मियों द्वारा शहरी क्षेत्रों में दिन-रात साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है।
