Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस जिसे पूरा देश युवा दिवस के रुप में मना रहा है आज

जोहार मित्रों आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस है, जिसे पूरा देश युवा दिवस के रुप में मना रहा है. नरेंद्र नाथ का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, जो बाद में स्वामी विवेकानंद के नाम से मशहूर हुए। विवेकानंद के बारे में कहा जाता है कि ,वह खुद भूखे रहकर अतिथियों को खाना ख‍िलाते थे और बाहर ठंड में सो जाते थे। विवेकानंद बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे. कम उम्र में ही उन्‍होंने वेद और दर्शन शास्‍त्र का ज्ञान हासिल कर लिया था। वहीं विवेकानंद की जब भी बात होती है तो, अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में दिए गए उनके भाषण के बारे में बात जरूर की जाती है। 126 साल पहले जब स्वामी विवेकानन्द ने अपने भाषण की शुरुआत ‘मेरे अमेरिकी भाइयो और बहनों’ कहकर की थी जिसके बाद सभागार कई मिनटों तक तालियों की गूंज हर तरफ गूंजती रही. आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद के उस भाषण की खास बातें:- अमेरिका के बहनों और भाइयों, आपके इस स्नेहपूर्ण और जोरदार स्वागत से मेरा हृदय अपार हर्ष से भर गया है और मैं आपको दुनिया की प्राचीनतम संत परम्परा की तरफ से धन्यवाद देता हूं. मैं आपको सभी धर्मों की जननी की तरफ से धन्यवाद देता हूं और सभी जातियों, संप्रदायों के लाखों, करोड़ों हिन्दुओं की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूं.स्वामी विवेकानंद की ये 10 बातें बना देंगी आपका भविष्य– मेरा धन्यवाद कुछ उन वक्ताओं को भी है, जिन्होंने इस मंच से यह कहा कि दुनिया में सहनशीलता का विचार सुदूर पूरब के देशों से फैला है. मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं, जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया. हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते, बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं.- मुझे गर्व है कि मैं उस देश से हूं जिसने सभी धर्मों और सभी देशों के सताए गए लोगों को अपने यहां शरण दी. मुझे गर्व है कि हमने अपने दिल में इसराइल की वो पवित्र यादें संजो रखी हैं जिनमें उनके धर्मस्थलों को रोमन हमलावरों ने तहस-नहस कर दिया था और फिर उन्होंने दक्षिण भारत में शरण ली. मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं जिसने पारसी धर्म के लोगों को शरण दी और लगातार अब भी उनकी मदद कर रहा है.- भाइयों, मैं आपको एक श्लोक की कुछ पंक्तियां सुनाना चाहूंगा, जिन्हें मैंने बचपन से स्मरण किया और दोहराया है और जो रोज़ करोड़ों लोगों द्वारा हर दिन दोहराया जाता है – ‘रुचिनां वैचित्र्यादृजुकुटिलनानापथजुषाम… नृणामेको गम्यस्त्वमसि पयसामर्णव इव…’ इसका अर्थ है – जिस तरह अलग-अलग स्रोतों से निकली विभिन्न नदियां अंत में समुद्र में जाकर मिल जाती हैं, उसी तरह मनुष्य अपनी इच्छा के अनुरूप अलग-अलग मार्ग चुनता है, जो देखने में भले ही सीधे या टेढ़े-मेढ़े लगें, परंतु सभी भगवान तक ही जाते हैं.जिन्होंने स्वामी विवेकानंद को जिंदगी के गुर सिखाए थे…- सांप्रदायिकताएं, कट्टरताएं और इनकी भयानक वंशज हठधर्मिता लंबे समय से पृथ्वी को अपने शिकंजों में जकड़े हुए हैं. इन्होंने पृथ्वी को हिंसा से भर दिया है. कितनी ही बार यह धरती खून से लाल हुई है, कितनी ही सभ्यताओं का विनाश हुआ है और न जाने कितने देश नष्ट हुए हैं. अगर ये भयानक राक्षस न होते, तो आज मानव समाज कहीं ज्यादा उन्नत होता, लेकिन अब उनका समय पूरा हो चुका है.- मुझे पूरी उम्मीद है कि आज इस सम्मेलन का शंखनाद सभी हठधर्मिताओं, हर तरह के क्लेश, चाहे वे तलवार से हों या कलम से, और सभी मनुष्यों के बीच की दुर्भावनाओं का विनाश करेगा।

Johar Friends, today is the birthday of Swami Vivekananda, which the whole country is celebrating as Youth Day. Narendra Nath was born on 12 January 1863 in Kolkata, who later became famous as Swami Vivekananda. It is said about Vivekananda that he himself used to feed food to the guests while being hungry and would sleep outside in the cold. Vivekananda had a sharp intellect since childhood. He had acquired knowledge of Vedas and philosophy at an early age. Whenever Vivekananda is talked about, his speech given in 1893 at the Parliament of Religions in Chicago, America is definitely talked about. 126 years ago, when Swami Vivekananda started his speech by saying ‘My American brothers and sisters’, after which the echo of applause kept echoing everywhere in the auditorium for several minutes. Let us know the special points of that speech of Swami Vivekananda:- Sisters and brothers of America, my heart is filled with immense joy at your warm and hearty welcome and I thank you on behalf of the oldest saint tradition in the world. I thank you on behalf of the mother of all religions and express my gratitude to you on behalf of lakhs and crores of Hindus of all castes and sects. These 10 things of Swami Vivekananda will make your future – My thanks to some of those speakers also Who said from this forum that the idea of tolerance in the world has spread from the countries of the Far East. I am proud that I belong to a religion which taught the world the lesson of tolerance and universal acceptance. We not only believe in universal toleration, but we also accept all the religions of the world as true. – I am proud to be from a country which has given refuge to the persecuted people of all religions and all countries. . I am proud that we have kept in our hearts the sacred memories of Israel in which their religious places were destroyed by Roman invaders and then they took refuge in South India. I am proud that I belong to a religion which has given shelter to the people of Zoroastrian religion and is continuously helping them even now.- Brothers, I would like to recite to you a few lines of a shloka, which I remember from my childhood. And which is repeated every day by crores of people every day – ‘Ruchinam Vaichitriyadrujukutilnanapathjusham… Nrinameko Gamyastvamasi Payasamarnav Iva…’ It means – just as different rivers originating from different sources ultimately merge into the sea. In the same way, man chooses different paths according to his wish, which may appear straight or crooked, but all lead to God. Who taught the tricks of life to Swami Vivekananda… – Communalism , Fanaticism and their terrible descendants, dogmatism, have long held the Earth in their grip. They have filled the earth with violence. How many times has this earth turned red with blood, how many civilizations have been destroyed and who knows how many countries have been destroyed. Had it not been for these terrible monsters, human society would have been much more advanced today, but their time has now passed. – I sincerely hope that today this conference will be the call for an end to all dogmas, all kinds of suffering, whether by the sword or with the pen, and will destroy the ill-will among all men.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *