Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिष्टुपुर स्थित आंध्रा भक्त श्रीराम मंदिर में आगामी 19 से 21 जनवरी तक 31वां एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

इस दौरान देश-विदेश के कई ज्योतिष हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, आस्ट्रेलिया, इटली और अमेरिका से ज्योतिष पधार रहे है. इसकी जानकारी बिष्टुपुर के एक होटल में ज्योतिष शिक्षण संस्थान ने एक प्रेस वार्ता में दी. प्रेस वार्ता में संस्थान से संस्थापक प्रो एस कुमार शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन में कई ज्योतिषों का महा जुटान होगा जिसमें ज्योतिष शास्त्र को पूर्ण मान-सम्मान के साथ देश-विदेश में प्रतिष्ठित करने पर चिंतन व मंथन किया जाएगा. सभी पारंपरिक शास्त्र, कृष्ण मूर्ति पद्धति, चिकित्सा ज्योतिष, संख्या तत्व और व्यावहारिक वास्तु शास्त्र पर अपनी बातों को रखेंगे. इसके अलावा शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर लगाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *