Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सेंट्रलाइज किचेन द्वारा बहाई जाने वाली सड़े माड़ को रोकने की मांग

पश्चिम सिंहभूम,मान्यवर,जिला स्कूल मैदान के बगल स्तिथ सेंट्रलाइज किचन से विगत अनेकों महीनों से, रोजाना “माड़” नालियों में बहा दिया जाता रहा है।जिससे अत्यंत दुर्गंध उठते रहती है।सड़े माड़ के दुर्गंध से इस क्षेत्र के रहने वाले आम जनता परेशान हैं।इस संदर्भ में हमने आपको एक दिसंबर 2023 को ध्यान आकृष्ठ करते हुए ,अविलम्भ इस सड़े दुर्गंध से आम जनता को निजात दिलवाने का अनुरोध किया था।पर अबतक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई और सड़ा माड़ सेंट्रलाइज किचेन से लगातार बहाया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन आने जाने वाले जनता , इस दुर्गंध के कारण मुह ढंक कर आना जाना करते हैं।सड़े माड़ के कारण मच्छरों और अनेक तरह के विषाणु कीड़ों का प्रकोप बड़ गया है।जनता हर हमेशा गंभीर महामारी फैलने के डर से आशंकित रहती है।इस क्षेत्र के रहने वाले आम जनता उठ रहे दुर्गंध से बचने के लिए अपने अपने घरों के खिड़की दरवाजे तक बंद रखने पर मजबूर हो गए हैं।इस क्षेत्र में कई मंदिरें भी स्तिथ हैं,जहां रोजाना हजारों लोग दर्शन के लिए जातें हैं। श्रीमान,आज पूरा देश 22 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के मंदिर बनने का उत्सव मनाने जा रही है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश मे 22 दिसंबर की अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने का अनुरोध आम जनता से किये हैं।ऐसे में इस क्षेत्र के रहने वाले आम नागरिक कैसे इस राष्ट्रीय उत्सव को मनाएंगे? श्रीमान,जनहित में आपसे अनुरोध है कि सेंट्रलाइज किचेन द्वारा बहाई जाने वाली सड़े माड़ को बहाने से अविलंब रोका जाय,और बहाए गए सड़े माड़ से उठ रहे दुर्घन्ध से जनता को अविलंब निजात दिलवाई जाय।

अन्यथा बाध्य होकर इस क्षेत्र की जनता आंदोलन का रुख अख्तियार करने को मजबूर हो जायेगी।यदि इसके कारण कोई गंभीर महामारी फैलती है तो इसकी पूर्ण जबाबदेही प्रशाशन को होगी| प्रणामविश्वाशभाजनहेमन्त कुमार केशरीजिला मीडिया प्रभारीभारतीय जनता पार्टी,पश्चिम सिंहभूमप्रतिलिपी- जिला अध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी,को उचित कार्यवाही हेतु समर्पित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *