Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अयोध्या श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुरुप ग्रामवासी अपने घरों में जलाएंगे दीया

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरूप गांव के लोगों के बीच में कल प्रचारकों द्वारा श्रीराम जन्मभूमि निर्माणधीन मंदिर आयोध्या भूतल गर्भगृह में श्रीरामलला के भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण पत्र एवं पूजित अक्षत वितरण किया गया । इस दरम्यान प्रचारकों ने टोली बनाकर घर घर जाकर लोगों को बताया कि पुरुषोत्तम श्रीराम मन्दिर व श्रीरामलला के भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठाआगामी 22 जनवरी 2024 को होनी है। लोगों को उस धार्मिक अनुष्ठान में पहुँचने का आमन्त्र पत्र वितरण किया गया। इसके साथ साथ लोगों को अपने अपने घरों में द्वीप जलाकर द्वीप महोत्सव मनाने का आह्वान किया।

इस आह्वान को लोगों ने स्वीकार करते हुए अपने अपने घरों में दीया जलाने का वादा किया। मौके पर मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री जीवन लामा जी, सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक जी,सचिव जितेंद्र प्रधान, बीएचपी जिला सेवा प्रमुख अविनाश सिंह जी, रंजन झां,सरस्वती शिशु मन्दिर महालिमोरूप के समाजसेवी हेमसागर प्रधान जी समेत अन्य प्रचारक के रूप में मौजूद थे।

On the day of consecration of Ayodhya Shri Ram Temple, Murup villagers will light lamps in their homes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *