Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सांसद एवं जिला उपाध्यक्ष ने चलाया जागरूकता अभियान|

बंदगांव : चक्रधरपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सांसद गीता कोड़ा एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत वाहन में स्टिकर लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सांसद गीता ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान शीघ्र ही झारखंड में शुरू की जा रही है .यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसमें कांग्रेस के राहुल गांधी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।उन्होंने कहा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित बनाये गये टी-शर्ट को पहनकर प्रत्येक सुबह सामुहिक रूप से खेल मैदानों, चौक-चौराहों, बाजारों आदि में आमजनों के बीच कार्यक्रम के संदेश को पहुंचाना।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि जिलांतर्गत सभी चौक-चौराहों पर झंडा, बैनर होडिंग्स, बड़े बैलून आदि माध्यमों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को प्रचारित करना है।उन्होंने कहा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को केन्द्र बिन्दु मानकर कंट्रोल रूम की स्थापना करना है. जिलांतर्गत सामाजिक विद्वानों से संपर्क स्थापित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उनकी प्रशंसा करना है.जिलांतर्गत इंडिया गठबंधन दलों के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है.उन्होंने कहा जिलांतर्गत अर्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त पेशेवर खिलाडियों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों तथ विशेषकार्य हेतु उच्चस्तरीय सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित करना।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में होने वाले जनसभाओं में आमजनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है।इस मौके पर बंदगांव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडरी कांग्रेस जिला,कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद साहू,चंदन सिंह,अभिनाश मुंडरी,देवचरण सिंह समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *