Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोशिश संस्था के संरक्षक समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने नगर कीर्तन के स्वागत व सेवा में लगाया स्टॉल

सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा होटल क्वेस्ट रिजेंसी परिसर गोलमुरी, जमशेदपुर में स्टॉल लगाकर गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गए विशाल नगर कीर्तन का स्वागत व सेवा की गई।

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने नगर कीर्तन में गुरूग्रंथ साहब की सवारी में मत्था टेका और नगर कीर्तन में शामिल सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।बातचीत के क्रम में, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और मानवता के लिए समर्पित रहा। समूचा देश उनके त्याग व बलिदान का ऋणी हैं। उनकी शिक्षाएं एवं पावन जीवन मूल्य चिरकाल तक हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

स्वागत व सेवा में राजेश सिंह बम, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, रामस्वरूप सिंह, कंचन डे, मंटू चावला, राजेश सिंह, बिपिन सिंह, शंकर सिंह, कर्मजीत सिंह कम्मे, जसपाल सिंह, अजय सिन्हा, परमजीत कौर, कविता सिंह, मंजू सिंह, किरण कौर, रवि शंकर सिंह, लालचंद, अमर, नवल, जितेंद्र सिंह एवं कई युवा साथी और कोशिश संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *