Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धातकीडीह शिव मन्दिर के वार्षिक महोत्सव पर 22 जनवरी को रुद्राभिषेक का होगा आयोजन

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत धातकीडीह गाँव स्थित शिव मन्दिर में वार्षिक महोत्सव एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। यह आयोजन श्री श्री सार्वजनिक शिव मन्दिर समिति धातकीडीह के तत्वावधान में आगामी दिनांक 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:9 बजे पंचांग पूजन से की जाएगी। प्रात: 11 बजे से शिव परिवार पूजन एवं रुद्राभिषेक होगा।

इसके बाद अपराह्न एक बजे श्रधालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 5 बजे शृंगार पूजन एवं 6 बजे महाआरती होगा। उक्त आशय की जानकारी आयोजन समिति के सचिव मधुसुदन मंडल ने देते हुए लोगों को धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *