Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

IIT कानपुर में झारखंड की PhD छात्रा ने किया सुसाइड, 20 दिन पहले ही लिया था एडमिशन

दुमका/कानपुर: IIT कानपुर में एक बार फिर सुसाइड हुआ है। इस बार पीएचडी स्टूडेंट प्रियंका जायसवाल ने फांसी लगाकर जान दी है। हॉस्टल मैनेजर के पहुंचने के बाद इस बात का पता चला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। छात्रा के घरवालों को सूचना दे दी गई है। वो शुक्रवार पहुंचेंगे, तब पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

मूल रूप से झारखंड के दुमका की रहने वाली प्रियंका जायसवाल कानपुर आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रही थी। प्रियंका ने पिछले महीने 29 दिसंबर को ही संस्थान में दाखिला लिया था। गुरुवार सुबह पिता के कई फोन करने पर भी जब प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने हॉस्टल मैनेजर रितु पांडे को मामले की जानकारी दी। छात्र के रूम पहुंची रितु पांडे को प्रियंका का शव पंखे से लटकता मिला।एडीसीपी, एसीपी व कल्याणपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कल्याणपुर एसीपी अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि घटना के संबंध में छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के कानपुर आने के बाद घटना के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। फिलहाल छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *