Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

संडेबुरु के आठमाचिला मेला पर सामान्य ज्ञान में दीज कुमार महतो व हांडी फोड़ में आरती हो ने मारी बाजी

खरसवां प्रखण्ड अन्तर्गत संडेबुरु गाँव द्वारा आयोजित प्रसिद्धआठमाचिला सह टुसू मेला संपन्न हुआ। खराब मौसम के बाबजूद मेले में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने जमकर मेले का आनंद उठाया।

मेले में कमेटी के द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों का दौड़ प्रथम शक्तिधर प्रमाणिक द्वितीय आयुष महतो महिलाओं का सुई धागा रेस प्रथम गीता मुर्मू द्वितीय पुतुल माहली ,जवानों का दौड़ प्रथम विष्णु उरांव, द्वितीय लालमोहन सरदार हांडी फोड़ प्रथम आरती हो लड़कियों का वॉल रेस प्रथम भगवती मंडल द्वितीय संगीता प्रधान सामान्य ज्ञान प्रथम दीज कुमार महतो लड़कियों का चेयर रेस प्रथम रितु महतो द्वितीय पूजा शर्मा लड़कियों का बैलून फोड़ प्रथम आशा सोय द्वितीय दीपावली प्रमाणिक लड़कियों का डांस प्रथम सरिता प्रमाणिक द्वितीय नेहा कुमारी आदि विजेताओं को अतिथियों के हाथों आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

मौके पर डॉ जगदीश प्रसाद महतो डॉ सदानंद महतो अशोक महतो दिनेश कुमार महतो सुबोध महतो दिलीप महतो राजेश महतो सत्यजीत महतो गणेश महतो घनपद महतो हेमसागर प्रधान समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त मेले के सफल आयोजन में समस्त ग्राम वासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *