JBKSS में केंद्रीय कमेटी का विस्तार किया गया
गोपेश महतो को मिला केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति में जगह । ईचागढ़ विधानसभा के गोपेश महतो को JBKSS झारखंडी भाषा खतियान सघर्ष समिति के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति का टीम में केन्द्रीय सचिव के रूप में जगह मिला । उनके साथ-साथ JBKSS युवा मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष के रूप में विद्रोह बिष्णु (बिष्णु पद महतो) और चैतन महतो को केंद्रीय सचिव का जगह दिया गया है | गोपेश महतो, विद्रोही बिष्णु का बात किया जाय तो ये दोनो तब से झारखंडी भाषा खतियान सघर्ष के साथ जुड़े हुए है ,

जब झारखंडी भाषा संघर्ष समिति से आंदोलन हुआ करता था तब विद्रोही विष्णु एवं उनके साथी गौतम महतो, फूलचांद महतो, कमलेंदू महतो,बासुदेव महतो एवं उनके तमाम साथी मिलकर कोल्हान के चांडिल से पहली बार भाषाई आंदोलन की नींव रखी थी , फिर कोल्हान के सरायकेला में टाइगर जयराम महतो की एंट्री हुई उसके बाद 1932 खतियान का मुद्दा हो या विधानसभा का घेराव हर आन्दोलन में टाइगर जयराम महतो के साथ में खेड़ थे। गोपेश महतो जो की ईचागढ़ विधानसभा के प्रखंड नीमडीह के ग्राम – लावा के एक बिस्तापित है जो अभी चांडिल में रहते हैं वही विद्रोही बिष्णु कुकडू प्रखण्ड के काररगमा के रहने वाले है एवं चैतन बांदु के रहने वाले है, गोपेश महतो जो ग्रेजुएट / यांत्रिकी अभियंता के छात्र हैं और वही विद्रोह बिष्णु MCA के एवं चैतन Bsc के छात्र है । ये लोग जमीनी स्तर पर जनजागरण कर के JBKSS झारखंडी भाषा खतियान सघर्ष समिति / और केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो का विचारधारा को बता के निरंतर लोगो के बीच जा रहे हैं,और आज उनलोग को इसका फल भी मिला जिसमे उनलोग को अभी झारखंडी भाषा खतियान सघर्ष समिति के केन्द्रीय समिति का टीम में जगह मिला है, अब उनलोग को और संघर्ष करना होगा और अपना पार्टी और संगठन को मजबूत करना होगा |
