Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अयोध्या का नहीं मिला है न्योता

मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है. श्री खियांग्ते ने गुरुवार को सभी जिलों के डीसी, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की गयी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर काफी संख्या में लोगों के अयोध्या जाने की सूचना है। उन्होंने रेल और बस से अयोध्या जाने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

कहा कि उस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटनी चाहिए, सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए, मुख्य सचिव ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षा को लेकर भी प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी अलग-अलग जिलों में (राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा) के लिए गुरुवार की शाम तक आमंत्रण नहीं मिला है। हालांकि सीएम ने पूर्व में कहा था कि यदि आमंत्रण मिलेगा तो वह अयोध्या जरूर जायेंगे. उन्होंने 29 दिसंबर को कहा था कि उनकी सभी धर्मों में आस्था है। मंदिर, मस्जिद, चर्च हो या गुरुद्वारा वे सभी धर्मों को आदर करते हैं। दूसरी ओर झारखंड से क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को आमंत्रण मिला है।

हालांकि विश्व हिंदू परिषद द्वारा बताया गया कि वहां सुरक्षा कारणों से किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री अथवा राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।जो अयोध्या जायेंगे। उनको किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए, मुख्य सचिव ने राज्य की विधि-व्यवस्था से संबंधित अन्य दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, विभिन्न प्रमंडलों के आयुक्त, सभी आइजी व डीआइजी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *