Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

घाटशिला स्थित रंकिणी मंदिर का पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने किया साफ – सफाई।

अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का होने वाला प्राण – प्रतिष्ठा को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने मां रंकिणी मंदिर घाटशिला परिसर का साफ सफाई की। मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा की अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का होने वाला प्राण – प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर 14 जनवरी से 23 जनवरी तक पूरे देश मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाना है।

क्षेत्र के मंदिरों पर स्वच्छता अभियान में लोग बढ़ – चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। पूर्व विधायक ने लोगों से अपील की है की अपने आस- पास के मंदिरों के सफाई के साथ – साथ दीपोत्सव मनाएं।मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, संजय अग्रवाल,जिला मंत्री संजय तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे,जिला शोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली,लक्ष्मण राव, पोल्टू सरदार, देवाशीष मन्ना, काल्टू मन्ना,ब्रजेश सिंह,सुभाष बनर्जी,अपु मंडल, सुखेन दास,बिशु दास सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *