किरीबुरु : एसीबी ने नोवामुंडी के कनीय अभियंता अशोक पर आय से अधिक सम्पत्ति का मामला किया दर्ज
ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमण्डल चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई से अभियंताओं में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार नोवामुंडी के कनीय अभियंता अशोक कुमार पर आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया है। एसीबी द्वारा चाईबासा प्रमण्डल से अशोक कुमार के आय से सम्बंधित जानकारी मांगने की सूचना प्राप्त हुई है। यह मामला आठ साल से चल रहा है। उक्त अभियंता के द्वारा करोड़ों की जमीन और मकान खरीदे जाने की चर्चा है।

एसीबी की कार्रवाई से प्रमंडल के अभियंता सकते में हैं। सूत्रों के अनुसार प्रमण्डल के अन्य दो अभियंता पर भी आय से अधिक सम्पत्ति की जांच गोपनीय ढंग से की जा रही है। वहीं प्रमण्डल के दो कर्मचारी पर भी ठेकेदारों से भारी कमीशन वसूली किए जाने की भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। ठेकेदार सूत्रों की मानें तो विपत्र भुगतान में जानबूझ कर विलम्ब किया जाता है, समय पर भुगतान नहीं किया जाता है।केन्द्रीय एजेंसी के रडार पर हैं, चाईबासा ग्रामीण कार्य विभाग के कई अभियंता एसीबी की कार्रवाई से अभियंताओं में हड़कंप। समय पर ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाने को लेकर लेखा कर्मचारी भी जांच के घेरे में कमीशन के लिए ठेकेदार को निरंतर प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में विभागीय कार्यपालक अभियंता (इई) राधेश्याम माझी से सम्पर्क करने पर उन्होने बताया की अशोक कुमार मामले में एसीबी की तरफ से एक पत्र आया है। विभाग उनके आय से जुड़ी जरुरी जानकारी दे रही है। पत्र पर हस्ताक्षर हो गया है जिसे एसीबी को भेजा जा रहा है।
