Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अब आधार कार्ड में अपना पता (Address) बदलना हुआ आसान

डेक्स : आधार कार्ड पर अपना पता ( Address) में बदलाव करना, अब बेहद आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए नया नियम बनाया है, जिससे आप परिवार के मुखिया के कागजात (address Proof) और उनकी सहमति से आधार कार्ड में अपना पता ( Address) ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इस प्रकिया में आपसे केवल 50 रुपये लिए जाएंगे। अगर आप आधार कार्ड में अपना पता ( Address) अपडेट करना चाहते हैं, तो आप परिवार के मुखिया का राशन कार्ड, मार्कशीट, शादी का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट जैसे कागजात दिखा सकते हैं। शर्त यह है कि सब्मिट किए गए डॉक्यूमेंट में परिवार के मुखिया के साथ आवेदनकर्ता का का संबंध स्पष्ट करना होगा। अगर कागजात में दोनों के बीच संबंध स्पष्ट नहीं हो रहा है, तो पंचायत के मुखिया द्वारा अनुशंसा करवाया जा सकता है।

आधार कार्ड में पता अपडेट करने के लिए आपको uidai वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन पता अपडेट करने के विकल्प को चुन सकते हैं। फिर परिवार के मुखिया के आधार नंबर को दर्ज करना होगा। आधार का वैरिफिकेशन होने के बाद आवेदनकर्ता को परिवार के मुखिया से अपना संबंध बताना होगा। इसके लिए एक कागजात को सब्मिट करना होगा।

Desk: Changing your address on Aadhaar card has now become very easy. The Unique Identification Authority of India (UIDAI) has made a new rule for this, so that you can update your address in Aadhaar card online with the documents (address proof) of the head of the family and his consent. In this process only 50 rupees will be taken from you. If you want to update your address in Aadhaar card, you can show documents like ration card, mark sheet, marriage certificate, passport of the head of the family. The condition is that the applicant’s relationship with the head of the family has to be clarified in the submitted document. If the relationship between the two is not clear in the papers, then a recommendation can be made by the head of the panchayat.

To update the address in Aadhaar card, you have to visit the UIDAI website. Here you can choose the option to update the address online. Then the Aadhaar number of the head of the family has to be entered. After verification of Aadhaar, the applicant will have to declare his/her relationship with the head of the family. For this a document has to be submitted.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *