रोटरी क्लब चाईबासा ने बाल कुंज के बच्चों के बीच बांटी खुशियां!
मानवता की सहायता के लिए रोटरी क्लब चाईबासा ने कदम बढ़ाते हुए बाल कुंज में आवासित बच्चों के बीच पेंट, शर्ट एवं बिस्कूट का वितरण किया।कार्यक्रम का आयोजन रो. मदनलाल गुप्ता के द्वारा उनके पुत्र स्व. मानु गुप्ता की स्मृति में किया गया ।प्रायोजक मदनलाल गुप्ता ने वहां उपस्थित सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि बाल कुंज के बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान देखकर ही हमारा उद्देश्य सार्थक हो गया।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की बीच समानता एवं एकरूपता के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक ही तरह की कपड़ो का वितरण किया गया है। बच्चों से अपेक्षा है कि वे इन कपड़ों को पहन कर आनंदित होंगे साठ ही यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह हर समय साफ सुथरी और आकर्षक दिखाइ दे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ समानता का भी माहौल इन बच्चों को मिलता रहे यही हमारा उद्देश्य है ।बाल कुंज के आधिकारी मुकेश ने इस मौके पर अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा की मैं आशा करता हूं

कि आने वाले समय में भी बालकुज को इसी तरह रोटरी क्लब का समर्थन मिलता रहेगा कायक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन अंजू राठौड़ ने किया। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष रो रमेश दत्तानी, रो. अंजू राठौर एवं नरेंद्र ठक्कर सहित बाल कुंज के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन हीना ठक्कर ने दी ।
