चिल्कु के माता आकर्षिणी के दरवार में मनाई गई दीप उत्सव
खरसावां ::अयोध्या के श्री राम मन्दिर व रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर खरसावां प्रखण्ड अन्तर्गत चिल्कु स्थित माता आकर्षिणी के दरवार में पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किए गए। यहाँ कल माघ माह का प्रथम सोमवार व रामलला प्राण प्रतिष्ठा होने की वजह से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

इस अवसर पर खरसवां के समाजसेवी संजय अग्रवाल द्वारा श्रद्धालुओं की बीच निशुल्क खिचड़ी एवं चाय का वितरण किया गयाl उक्त दीप उत्सव में बीजेपी जिलाअध्यक्ष विजय महतो, बरिष्ठ बीजेपी नेता उदय सिंहदेव, पूजा कमिटी के सचिव रामजी सिंहदेव ,प्रेम कुमार गोप, गोबिन्द सरदार, झंटू महतो, दिनेश सरदार, राजकुमार प्रामाणिक, शैलेश महतो, प्रकाश महतो, सष्टि महतो के साथ मुख्य पुजारी श्री नारायण सरदार कार्तिक नायक, बाबू गाँगुली, श्याम लाल मण्डल, टिंकू नायक आदि शामिल थे।
Deep Utsav celebrated in the court of Mother Akarshini of Chilku
