Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिरसा किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, किसानों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जागरुक करेगा रथ

समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा बिरसा किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रथ सभी प्रखंडो के पंचायतों में जाकर किसानों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा ।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सुदूरवर्ती गांवों में विशेष रूप से ध्यान देकर किसान गोष्ठी का आयोजन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए।

उन्होने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण करने के अलावा किसानों को अन्य योजनाओं से जागरूक किया जाएगा। ।किसान गोष्ठी का आयोजन करते हुए कृषि वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों, प्रसार कर्मियों, प्रगतिशील कृषकों के साथ-साथ जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्याओं का समाधान, सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि तकनीक की जानकारी को प्राथमिकता दी जायेगी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *