पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई: 40 हजार किग्रा जावा विनष्ट, चार भट्ठियां की गई ध्वस्त; पांच लोग नामजद
पोटका, संवाद सूत्र: जिला एसपी सुमित अग्रवाल को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि पोटका के रानी कुदार, लोआडीह भूटका डीह, शंकरदा, पिछली, चांदपुर आदि स्थानों पर नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध दारू का चुलाई किया जाता है और इसे शहर में खपाया जा रहा है।
इसी निशानदेही पर अभियान एसपी ने टीम बनाकर छापेमारी की गई। दूसरी ओर पोटका थाना क्षेत्र से प्रतिदिन लाखों लीटर अवैध दारू का कारोबार चलता है जो रात के अंधेरे में जमशेदपुर के विभिन्न शहरों में खपाया जाता है। अवैध शराब के बड़े रैकेट की गुप्त सूचना अभियान एसपी को दी गई थी, जिसके आधार पर अभियान एसपी सुमित अग्रवाल एवं एक्साइज विभाग के ज्वाइंट आपरेशन में पोटका थाना क्षेत्र की पिछली एवं रानी कूदर में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई में 40 हजार किलो जावा विनष्ट किया गया। साथ ही चार भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए पांच लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया है। वहीं, 350 किलो चीनी, 300 किलो गुड़, दो बोरा महुआ एवं शराब बनाने के समान बरामद किया। अवैध दारू के खिलाफ अब तक की पुलिस की सबसे बड़ी कारवाई मानी जा रही है
