सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की जयंती
23 जनवरी 2024, चाईबासा:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्या व शिक्षक – शिक्षिकाओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी।

शिक्षक श्रीनिवास दास में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी का जन्म उड़ीसा के कटक में हुआ था। उनका त्याग और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर छात्र अक्षित कुमार ने भी नेताजी के व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला ।

छात्र शुभम सामंत ने वंदे मातरम् शीर्षक गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । शिक्षक ओ सी दास के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। गौरतलब हो कि प्राचार्या द्वारा टुंगरी स्थित नेताजी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया।मंच संचालन छात्र जीशान अली सिद्दीकी ने किया।
The birth anniversary of the great freedom fighter Netaji was celebrated with enthusiasm in Surajmal Jain DAV Public School.
