राजनगर के बजरंगबली समिति बुरुडीह के द्वारा राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
राजनगर प्रखंड के बजरंगबली समिति बुरुडीह के द्वारा आज राम मंदिर प्रतिष्ठा के उत्सव पर बजरंगबली मंदिर पर पारंपरिक विधि विधान के तहत पूजा अर्चना की गई एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूजा अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया है। बुरुडीह और विक्रमपुर रास्ते के दोनों किनारे शाम 6 बजे 5001 दिए जलाए गए ,चौक ,चौराहों , सड़कों और घरों पर राम नाम का पताकाऐ , सड़कों के दोनों ओर झंडे लगाए गए, जो पूरा इलाका भगवामय हो गया। आज राम भक्ति लगा मानो ग्रामवासी के साथ पूरा देश भक्तिमय हो गया।

Various programs were organized by Bajrangbali Samiti Burudih of Rajnagar on the occasion of consecration of Ram Temple.
