Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

6 बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने किया संन्यास का ऐलान :-

मुक्केबाज मैरी कॉम ने बुधवार, 25 जनवरी को पेशेवर मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा कर दी। 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ने सभी प्रतियोगिताओं से संन्यास लेने के पीछे अपनी उम्र का हवाला दिया है। मैरी मुक्केबाजी इतिहास में छह वर्ल्ड चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा करने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। 5 बार की एशियाई चैंपियन, 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज थी। उन्होंने 2005, 2006, 2008 और 2010 संस्करणों में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता। 2008 का खिताब जीतने के बाद, मैरी अपने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद ब्रेक पर चली गई। 2012 ओलंपिक पदक जीतने के बाद मैरी अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने के बाद एक बार फिर ब्रेक पर चली गईं। उन्होंने वापसी की, लेकिन दिल्ली में आयोजित 2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

लंदन 2012 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 18 साल की उम्र में स्क्रैंटन, पेनसिल्वेनिया में उद्घाटन विश्व सम्मेलन में खुद को दुनिया के सामने पेश किया था। वह एआईबीए महिला वर्ल्ड मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) के नियम के मुताबिक पुरुष और महिला मुक्केबाजों को केवल 40 साल की आयु तक ही प्रतियोगिता में लड़ने की अनुमति देते हैं। ऐसे में उन्हें संन्यास का ऐलान करना पड़ा है। एक कार्यक्रम के दौरान, 41 वर्षीय मैरी ने स्वीकार किया कि उनमें अभी भी बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की भूख है, लेकिन उम्र सीमा के कारण उन्हें अपने करियर पर रोक लगाना होगा।

रिटायरमेंट पर क्या बोली मैरी कॉम :-
मैरी कॉम ने अपने रिटायरमेंट पर कहा कि “मुझमें अभी भी भूख है लेकिन दुर्भाग्य से उम्र सीमा खत्म हो जाने के कारण मैं किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती। मैं और खेलना चाहती हूं लेकिन मुझे (उम्र सीमा के कारण) छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मुझे संन्यास लेना होगा और मैं ऐसा कर रही हूं।” मैरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि “मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल किया।” मैरी मुक्केबाजी इतिहास में छह वर्ल्ड खिताब पर कब्जा करने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। पांच बार की एशियाई चैंपियन 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज थी।

6-time world champion Mary Kom announced her retirement :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *