75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर टुईलाडूंगरी उड़िया स्कूल के ऑडिटोरियम में झंडोत्तलन कार्यक्रम का आयोजन
आज टुईलाडूंगरी स्थित टुईलाडूंगरी उड़िया स्कूल के ऑडिटोरियम परिसर में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेड यूनियन के नेशनल सीनियर सेक्रेटरी सह स्टेट प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तलन किया गया एवं सभी ने राष्ट्रीय गान “जन गण मन” गा कर तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री पांडे ने विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की एवं बच्चों के विनम्र स्वभाव से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने विद्यालय कमिटी के सदस्यों से कहा कि वे विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे, एवं किसी भी प्रकार की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सचिव अश्विनी मथान द्वारा किया गया। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष राजेश दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर टुईलाडूंगरी उड़िया विद्यालय कमिटी की सहायक सचिव जयंती दास ने वोट ऑफ थैंक्स के साथ कार्यक्रम का समापन किया, उन्होंने कहा कि 100 वर्षों पुराने इस विद्यालय को आगे पीढ़ी दर पीढ़ी लेकर जाने का लक्ष्य है। उड़िया संस्कृति को उच्च स्तर पर लेकर जाने एवं विद्यालय के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी कमिटी के सदस्य पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए कटिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यक्रम को सफल बनाया। बच्चों ने शायरी, कविता, संगीत,नृत्य आदि जैसे कलाओं का प्रदर्शन कर सभी के मन को लुभाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किमिटी के उपाध्यक्ष बी.बी. भुइयां, उपाध्यक्ष यू. एस. पटनायक, डॉ. ज्ञान पटनायक, प्रशांत गिरी, सुमंत जेना,कोषाध्यक्ष मुक्तिकांत महांती, x प्रिंसिपल निरझरणी मोहंती प्रशांत साहू, संजीव समल,मनोज दास, राजेश प्रधान, त्रिलोचन परिदा, मनोरंजन गौर, दीपक राऊत, पी.सी. प्रूस्टी, सरोजनी बेहरा, बद्रीनारायण स्वाईं, अक्षय पंडा, नारायण नायक, संजीव मोहंती, प्रिया ताईजूम, तरुण महांती, बादल भुइयां, मनीष दास, संजय गिरी, हारा प्रसाद मोहापात्रा, पदमा हंसदा, अंजन साहू सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहें।।
Flag hoisting program organized in the auditorium of Tuiladungari Oriya School on the occasion of 75th Republic Day
