येलो अलर्ट पर रांची, आज इन इलाकों में बारिश…
रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में सुबह की शुरूआत आज धूप से हुई। बीते कल राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई थी। बारिश की वजह से बीती रात घना कोहरा और काफी ठंड महसूस की गई। पारा गिरने से ठंड बढ़ी है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ।

रांची मौसम केंद्र ने आज भी अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कोहरा भी दिखेगा। पलामू, चतरा, लातेहार और गढ़वा को छोड़कर सभी जिलों में आज बारिश और बादल छाये रहने के आसार है। रांची, रामगढ़, धनबाद, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल से मौसम साफ होने की संभावना है। 5 फरवरी के बाद से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकते है।
Ranchi on yellow alert, rain in these areas today…
