Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

छप्पर का घर, इमली चौक पर लगाते जनता दरबार, 6 बार विधायकी जीती फिर भी जमीन से नहीं उखड़े टाईगर चंपाई सोरेन के पांव

रांची : सीएम के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं। चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है।
झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन की सादगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे 6 बार विधायक रहने के बाद भी आज भी सरायकेला के झीलिंगगोरा स्थित अपने गांव मे रहते है। गांव मे बना घर भी साधारण तरह का ही है।

चंपई सोरेन का जन्म सरायकेला के जिलिंगगोड़ा में 1956 में सेमल सोरेन और माधव सोरेन के घर हुआ। अपने तीन भाइयों और एक बहन में ये सबसे बड़े हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ये मैट्रिक पास हैं। इनकी शादी मानको सोरेन से हुई है और इनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं।
​सुबह पांच बजे उठते हैं चंपई सोरेन​
जानकारी अनुसार चंपई सोरेन सुबह पांच बजे उठ जाते है । इस दौरान वे योगा करते है। सुबह आठ बजे वे अपने घर पर बैठ जाते है।इसके बाद वे आने वाले लोगो से मिलते है। ग्यारह बजे फिर वे घर से निकल जाते है । फिर करनडीह चौक पर वे आ जाते है । वहा भी वे अपने कार्यकर्ता से मिलते है। दिन भर क्षेत्र का करते है दौरा चंपाई सोरेन जब अपने गांव मे रहते है तो दिन भर अपने विधानसभा का दौरा करते है। इस दौरान कार्यकर्ताओ से मुलाकात करते है।
​इमली चौक पर अब भी सुनते हैं जन समस्या
करनडीह मे एक घंटा रूकने के बाद वे सीधे आदित्यपुर स्थित इमली गाछ चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंच जाते है। और वहा पर भी लोगो की समस्या सुनते है और लोगो को समस्या समाधान करते है। इसके बाद वे गम्हलिया होते हुए सरायकेला मुख्यालय पहुंच जाते है। इस दौरान वे किसी भी एन एफ। कार्यकर्ता या कोई भी होटल पर खाना खा लेते है।

विवादो से नहीं है नाता​
चंपई सोरेन का अभी तक विवादो से कोई नाता नही रहा है। सत्ता पक्ष तो छोड़ दिया जाए विपक्ष भी इनके खिलाफ बयान देने से बचते है। वे भी बिना किसी आधार का बयानबाजी नही करते है। जब भी लोग इनसे मिलते है तो वे हंसते हुए मिलते है।
​हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे चंपई सोरेन
चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं। चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *