जगन्नाथपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 6 फरवरी से
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में श्रीमद् भागवत गीता का सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुभारंभ आगामी 6 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक अनवरत चलती रहेगी। आयोजन कर्ता समाजसेवी नागेश्वर प्रधान ने बताया कि पिछले दो वर्षों से हमारे गांव में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आगामी 6 फरवरी से सात दिवसीय 12 फरवरी तक आयोजन की जा रही है ।

6 फरवरी के दिन पंडित रमानाथ होता के मुखारविंद से विधिवत कलश स्थापना व पूजा अर्चना कर भागवत पाठ का शुभारंभ की जाएगी। जिसमें व्यास पीठ पर पंडित रमानाथ होता , बसंत कुमार प्रधान ,दिनेश प्रधान एवं नागेश्वर प्रधान अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करेंगे । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए बताया कि आप सभी ससमय उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत गीता का श्रवण कर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया जाएगा । श्री कृष्ण के बाल लीलाओं पर आधारित छोटे-छोटे बालकों के द्वारा आकर्षक झांकी को प्रदर्शित कर व्यासपीठ से अपना विचार प्रस्तुत करेंगे ।

उन्होंने आगे बताया की क्षेत्र के लोग इस पुनीत कार्य को तन मन धन के साथ सफल करने का आवाहन किया। आयोजन को लेकर नागेश्वर प्रधान,दिनेश प्रधान, बसंत प्रधान , सहदेव सरदार, पंचानन महतो आदि अन्य लोगों ने एड़ी चोटी लगाए हुए है।
