चंपई सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, साबित किया अपना बहुमत, सरयू राय ने…
बता दें कि दो फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उन्हें बहुमत सिद्ध करने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 10 दिनों का समय दिया। इसी बीच किसी तरह की टूट की आशंका से बचने के लिए JMM-कांग्रेस के 37 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया था। चंपई सोरेन सरकार अपना विश्वास मत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पास हो गए हैं।चंपाई सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े हैं। सरयू राय ने तटस्थ रुख अपनाया और विश्वासमत पर हुए मतविभाजन में शामिल नहीं हुए।

उन्होंने किसी के पक्ष में वोट नहीं किया।चंपई सोरेन के समर्थन में JMM, कांग्रेस, RJD और माले के विधायकों ने वोट किया। एक घंटे की बहस के बाद सदन में शक्ति परीक्षण हुआ।प्रेमी और उसक दोस्त के साथ मिलकर पत्नी ने कराया पति का मर्डर, 3 को पुलिस ने दबोचा7 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तारचंपई सरकार फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार शाम को महागठबंधन के विधायक हैदराबाद से वापस रांची लौटे। वहीं अब फ्लोर टेस्ट के बाद 7 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।बता दें कि दो फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

उन्हें बहुमत सिद्ध करने के लिए राज्यपाल CP राधाकृष्णन ने 10 दिनों का समय दिया था। इसी बीच किसी तरह की टूट की आशंका से बचने के लिए JMM-कांग्रेस के 37 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया था।
