सिनी के वार्षेणी स्कूल मैदान में महिला जन जागरण अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिनी के वार्षेणी स्कूल मैदान में सादेश्वरी महतो की अध्यक्षता में एक महिला जन जागरण अभियान कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड में चल रही राजनीतिक एवं झारखंड के मूलवासी छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे हैं खिलवाड़ खास कर जेएसएससी सिजिएल पेपर लीक मामले एवं गलत नियोजन नीति के विषय पर चर्चा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेबीकेएसएस महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव बेबी महतो ने शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अगर हमारे ऊपर हो रहे जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठाया गया तो आने वाले दिन हम और हमारे बच्चों का भविष्य खत्म हो जाएगा। इतने आंदोलन के बावजूद हमारी बातों की नजर अंदाज किया जा रहा है। जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने पर झूठे धारा लगाया जा रहा है जो झारखंड के लिए काफी दुर्भाग्य की बात है। अब हम आने वाले चुनाव में टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएंगे।

जिसमें सभी झारखंडियों को अपना हक और अधिकार मिलेगा। अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा , अपनी पहचान मिलेगी , वहीं उपस्थित सभी महिलाओं ने एक संकल्प लिया और 2024 में बदलाव जरूर करेंगे ।इस जन जागरण में पूर्व जिला परिषद पिंकी महतो के साथ 110 महिलाओं ने टाइगर जयराम महतो के विचारधारा से प्रेरित होकर जेबीकेएसएस का दामन थामा । बैठक में विणापानी महतो, रितु महतो , लीलावती देवी , बसंती महतो , बेबी महतो बसंती लोहार आदि उपस्थित थी।
