Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 14 फरवरी को जमशेदपुर लोकसभा के संसदीय कार्यालय का करेंगे विधिवत उद्घाटन

लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, 14 फरवरी को जमशेदपुर लोकसभा के संसदीय कार्यालय का करेंगे विधिवत उद्घाटन, भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

जमशेदपुर। जमशेदपुर में भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इस निमित्त झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन दोपहर 3 बजे जमशेदपुर परिसदन में होगा। जहां वे रात्रि विश्राम जमशेदपुर परिसदन में करेंगे। वहीं, बाबूलाल मरांडी बुधवार 14 फरवरी को साकची क्षेत्र में बने भाजपा के जमशेदपुर लोकसभा संसदीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन और संसदीय कार्यालय के उद्घाटन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उतसाह है। 13 फरवरी को जमशेदपुर आगमन के पश्चात वे विभिन्न सांगठनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

रात्रि विश्राम जमशेदपुर में करने के पश्चात वे अगले दिन बुधवार 14 फरवरी को सुबह 9:30 बजे साकची जुबिली पार्क के समीप स्थित क्रिस्टल कावेरी अपार्टमेंट में बनाये गए जमशेदपुर लोकसभा के संसदीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस दिशा में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के संग साकची में बन रहे संसदीय कार्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा संसदीय कार्यालय के विधिवत उद्घाटन के पश्चात लोकसभा चुनाव की गतिविधियां इसी कार्यालय से शुरू हो जाएगी। बताया कि पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर व्यापक तैय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *