Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपाइयों ने कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायत में चलाया गांव चलो अभियान

कुचाई प्रखंड के अंतर्गत गीमेयाडीह पंचायत में गांव चली अभियान के तहत बुथ न20, में भाजपाइयों ने मिशन 2024 के तहत प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के नेतृत्व में गांव का दौरा कर केंद्र सरकार के उपलब्धियों बतायी गयी। प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने ग्रामीण को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों की कार्यकाल में देश के विकास की रफ्तार मिली है

हर क्षेत्र में विकास की कार्य हुई है मोदी सरकार ने पहली बार समस्याओं को संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का भी कार्य किया है जैसे की प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 12 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 मदद करते हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 57 लाख किसान हुई लाभान्वित। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 3,03 करोड़ महिलाओं को सहायता 26 सप्ताह की पेड मेटरनिटी लीव।

शौचालय, पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, चूल्हा के साथ गैस सिलेंडर, नल से जल जैसे योजनाएं इसका प्रमाण है जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए मिशन 2024 के तहत केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने का ग्रामीणों से अपील किया इस दौरान मुख्य रूप से गीमेयाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान सोहन मुंडा, दुलाल सिंह मुंडा, चामु महली, सुनिल मुंडा कमल महली, सुखराम मुंडा मोतीलाल मुंडा, गुरुवा मुंडा, रावि बेसरा, रमेश मुंडा, केरा महली, आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *