Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

राजनगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव निवासी सरोज बिहारी( गोरा) सतपथी के 38 वर्षीय बड़े पुत्र सत्यम सतपथी ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है सत्यम सतपथी का शव कुड़़मा स्कूल से मगरकोला की ओर जाने वाली मार्ग पर पानी फैक्ट्री से थोड़ा आगे ओर एक पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद किसी ने उसके परिजनों की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी व थाना प्रभारी पूजा कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक युवक का 6 साल का एक बेटा वह 2 साल की एक बेटी और पत्नी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्यम सतपथी कुछ महीने से आर्थिक तंगी से परेशान था। उनका राजनगर में टीवी, फ्रिज, कूलर का एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान था। जो कुछ महीने पहले आर्थिक स्थिति बदहाल होने के कारण बंद हो गया है, इसके बाद वह बाहर दूसरे राज्य में काम करने गया था वहां से दो माह काम करके लौटा था। हाल ही में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करना पकड़ा था, वहां ड्यूटी कर रहा था। बीते दो दिनों से कम पर नहीं गया था। मंगलवार को वह दोपहर बाद पैदल ही घर से निकला था। लगभग तीन बजे उसकी। आत्महत्या की खबर मिली

Troubled by financial crisis, a young man commits suicide in Rajnagar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *